राष्ट्रीय

Parliament : निलंबित सांसदों का पक्ष सुनेंगी विशेषाधिकार समितियां, अगले सप्ताह होगी बैठक

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष के सदस्यों को अशोभनीय आचरण के लिए निलंबित किए जाने के मुद्दे पर विचार करने के लिए लोकसभा और राज्यसभा की विशेषाधिकार समितियों की अगले सप्ताह बैठक होगी। इस दौरान विपक्ष के 14 सदस्यों को निलंबन के मुद्दे पर अपना विचार रखने का मौका दिया जाएगा।

इन 14 सदस्यों में तीन लोकसभा से और 11 राज्यसभा से हैं। विपक्ष के इन सदस्यों को 18 दिसंबर को संबंधित सदनों से निलंबित कर दिया गया था। उनके मामलों को विशेषाधिकार समिति को भेजा गया है। बुलेटिन के अनुसार राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति की बैठक नौ जनवरी को होने वाली है, जबकि लोकसभा की विशेषाधिकार समिति की बैठक 12 जनवरी को होगी।

भाजपा सदस्य सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता वाली लोकसभा की विशेषाधिकार समिति की बैठक में कांग्रेस के तीन लोकसभा सदस्यों – के. जयकुमार, अब्दुल खालिक और विजयकुमार विजय वसंत – को मौखिक साक्ष्य दर्ज करने का अवसर मिलेगा। उपसभापति हरिवंश की अध्यक्षता में राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति ने नौ जनवरी को एक बैठक बुलाई है, लेकिन अभी तक सदस्यों को एजेंडा प्रसारित नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *