Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Rajnath Singh: ब्रिटेन पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कई मुद्दों पर करेंगे द्विपक्षीय वार्ता - The Indian Exposure

Rajnath Singh: ब्रिटेन पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कई मुद्दों पर करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार रात ब्रिटेन पहुंचे हैं। रक्षा मंत्रालय (एमओडी) ने एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, अपनी यात्रा के दौरान, रक्षा मंत्री अपने समकक्ष, रक्षा राज्य सचिव ग्रांट शाप्स के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। राजनाथ सिंह के साथ रक्षा मंत्रालय का एक प्रतिनिधिमंडल भी आया है जिसमें डीआरडीओ, सेवा मुख्यालय, रक्षा विभाग और रक्षा उत्पादन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

मंत्रालय के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच रक्षा, सुरक्षा और औद्योगिक सहयोग के व्यापक मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। राजनाथ सिंह के ब्रिटेन के प्रधान मंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात करने और विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास मामलों के राज्य सचिव डेविड कैमरन के साथ बैठक करने की भी उम्मीद है।

समझा जाता है कि इसी साल चुनाव का सामना करने वाले दोनों ही देश सामरिक और रक्षा संबंधों को फिर से सशक्त करना चाहते हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ब्रिटेन दौरे के दौरान हथियार निर्माण के स्थलों पर जाएंगे। वह ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ग्रांट शॉप्स से रक्षा, सुरक्षा और औद्योगिक सहयोग पर बातचीत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481