Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Singapore: सिंगापुर के भारतीय मूल के सैन्यकर्मी ने नाबालिग के साथ किया गंदा काम, 10 साल की जेल लगेगा जुर्माना - The Indian Exposure

Singapore: सिंगापुर के भारतीय मूल के सैन्यकर्मी ने नाबालिग के साथ किया गंदा काम, 10 साल की जेल लगेगा जुर्माना

सिंगापुर के भारतीय मूल के सैन्यकर्मी ने मंगलवार को नाबालिग के साथ यौन संबंध बनाने की कोशिश के मामले में अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

द स्ट्रेट्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सुब्रमण्यम थबुरन रंगासामी की 1 फरवरी को होने वाली सजा के दौरान दो अन्य आरोपों पर भी विचार किया जाएगा। वहीं, पीड़िता की पहचान पर रोक लगाने का आदेश है, जो अब 17 साल की है। जब वह 15 साल की थी तो सुब्रमण्यम ने पीड़िता के साथ यौन संबंध बनाने की कोशिश की थी।

उप लोक अभियोजक सुनील नायर ने कहा कि घटना 6 दिसंबर, 2021 को स्कूल की छुट्टियों के दौरान हुई। पीड़िता की सुबह 11 बजे अपने स्कूल काउंसलर के साथ ऑनलाइन मीटिंग होनी थी, लेकिन वह प्राइवेसी को देखते हुए घर की बजाय एक बहुमंजिला कारपार्क में चली गई।

कार पार्क की चौथी मंजिल पर आरोपी सुब्रमण्यम अपनी टरसाइकिल पर काम के लिए निकलने का इंतजार कर रहा था। हालांकि, इस बीच पीड़िता सीढ़ियों से गिर जाती है, और जोर से चिल्लाने लगती है। आवाज सुनकर सुब्रमण्यम सीढ़ियों के पास पहुंचता है और पीड़िता की मदद करता है। इसके बाद दोनों कारपार्क की चौथी मंजिल की सीढ़ी पर बैठ जाते है और बाते करने लगते है। करीब एक घंटे बाद सुब्रमण्यम और लड़की यौन संबंध बनाने की कोशिश करते है, लेकिन विफल हो जाते है। दोनों के बीच फोन नंबर एक्सचेंज होता है और बातचीत बढ़ जाती है।

कोर्ट में बताया गया कि दोनों के बीच Whatsapp पर बात होने लगी, लेकिन कोई भी मैसेज यौन प्रकृति के नहीं थे। हालांकि, घटना के दो दिन बाद 8 दिसंबर, 2021 को पीड़िता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई क्योंकि उसे लगा कि सुब्रमण्यम ने उसका फायदा उठाया है। अभियोजक ने कहा कि आरोपी को कभी भी पीड़िता की उम्र को लेकर गुमराह नहीं किया गया और उसने पीड़िता पर यौन संबंध बनाने के लिए दबाव नहीं डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481