Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Israel Hamas War: बंधक समझौता हुआ तो गाजा में रमजान में रहेगा संघर्ष विराम, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने किया दावा - The Indian Exposure

Israel Hamas War: बंधक समझौता हुआ तो गाजा में रमजान में रहेगा संघर्ष विराम, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने किया दावा

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अगर आतंकियों द्वारा बंधक बनाए गए कुछ बंधकों को रिहा करने के लिए समझौता हो जाता है तो इजरायल आगामी रमजान के दौरान गाजा में हमास के विरुद्ध लड़ाई रोकने के लिए तैयार हो जाएगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोमवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि संघर्ष विराम समझौता अगले सप्ताह तक लागू हो सकता है। बाइडन की टिप्पणियों पर इजरायल की प्रतिक्रिया नहीं आई है, वहीं हमास के अधिकारी अहमद अब्देल-हादी ने संकेत दिया कि समझौते के बारे में कुछ भी कहना अभी जल्दबाजी है।

उन्होंने कहा, हम अपनी किसी भी मांग को नहीं छोड़ने वाले। अभी समझौता नहीं हुआ है। समझौते को लेकर कतर में मंगलवार को भी बातचीत चल रही है। वार्ता में कतर, मिस्त्र और अमेरिका मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं। मिस्त्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि संघर्ष विराम समझौते के मसौदे में 300 फलस्तीनी कैदियों के बदले में 40 बंधकों की रिहाई शामिल है – जिनमें ज्यादातर महिलाएं, नाबालिग और बुजुर्ग लोग शामिल हैं।

एक अधिकारी ने कहा कि प्रस्ताव है कि छह सप्ताह के संघर्ष विराम में हर दिन सैकड़ों ट्रकों को गाजा में अत्यंत आवश्यक सहायता लाने की अनुमति दी जाएगी। इस दौरान शेष बंधकों की रिहाई पर बातचीत जारी रहेगी। रमजान की शुरुआत अगले महीने से हो रही है। इससे पहले नवंबर के अंत में लगभग 240 फलस्तीनियों के बदले लगभग 100 बंधकों को रिहा किया गया था, इनमें ज्यादातर महिलाएं, बच्चे और विदेशी नागरिक थे।

इस बीच इजरायली रक्षा बलों ने मंगलवार को कहा कि इजराइली सैनिकों ने गाजा सिटी जिले में हथियार फैक्ट्री और रॉकेट लॉन्चर को नष्ट कर दिया है। सेना ने एक सुरंग के अंदर कई आतंकियों को भी मार गिराया।

रॉयटर्स के अनुसार ईरान समर्थित सशस्त्र संगठन हिजबुल्ला ने मंगलवार को इजरायली हवाई निगरानी अड्डे पर रॉकेटों की बौछार की। इजरायल ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए हिजबुल्ला के सैन्य ठिकानों पर लड़ाकू विमानों से हमले किए। इजरायली सेना ने पुष्टि की कि लेबनान से लगभग 35 रॉकेट उत्तरी इजरायल के माउंट मेरोन में एक सैन्य हवाई नियंत्रण इकाई को निशाना बनाते दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481