Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Uttarakhand : प्रदेश में अगले कुछ दिन खराब रहेगा मौसम, आज पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी - The Indian Exposure

Uttarakhand : प्रदेश में अगले कुछ दिन खराब रहेगा मौसम, आज पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी

प्रदेश के पांच जिलों के कुछ इलाकों में आज (शुक्रवार) भी मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पर्वतीय इलाकों में बदल रहे मौसम का मैदानी इलाकों में कोई खास असर नहीं दिख रहा है। मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक होने की वजह से गर्मी सताने लगी है। उधर, आने वाले दिनों के मौसम पर नजर डालें तो 15 अप्रैल तक प्रदेश भर में मौसम बदलने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481