दिल्ली

PM मोदी के जन्मदिन पर लगा बधाइयों का तांता, राहुल, अखिलेश और खड़गे ने की उनकी अच्छी सेहत और लंबी उम्र की कामना

PM मोदी के जन्मदिन पर उन्हें देश-दुनिया से शुभकामनाएं मिल रही हैं। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर तमाम मंत्री और राज्यों के सीएम उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। विपक्ष के नेताओं ने भी उनकी लंबी उम्र की कामना की है।

आज (17 सितंबर को) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और दुनिया भर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। इसके अलावा, आज भारत के कई शहरों में तमाम प्रोग्राम आयोजित किए जा रहे हैं। BJP और केंद्रीय मंत्रियों ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी 25 साल की सार्वजनिक सेवा के लिए आशीर्वाद देने के लिए दीया जलाने का आह्वान किया है। BJP, आज से लेकर 17 अक्टूबर तक बीजेपी ‘संकल्प सेवा अभियान’ की शुरुआत कर रही है। जन्मदिवस के मौके पर PM मोदी को देश-दुनिया के तमाम नेताओं और सेलिब्रिटीज ने बधाई दी।

PM मोदी राष्ट्र-निर्माण के अपने अभियान को निरंतर आगे बढ़ाते रहें- राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। विगत 25 वर्षों में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यकाल में आपने सुशासन के अनेक नए प्रतिमान स्थापित किए हैं तथा समावेशी विकास को अभूतपूर्व गति एवं नई दिशा प्रदान की है। सांस्कृतिक गौरव की भावना के साथ आधुनिक प्रगति के मार्ग पर चलते हुए हमारे देशवासी, विरासत और विकास के समन्वय को साकार कर रहे हैं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करती हूं, ताकि आप जन-सेवा और राष्ट्र-निर्माण के अपने अभियान को निरंतर आगे बढ़ाते रहें।’

पीएम मोदी का जीवन तप, त्याग और अटूट संकल्प की गाथा- अमित शाह

इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, ‘अथक परिश्रम, त्याग और दूरदर्शिता के प्रतीक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। कर्म को साधना और राष्ट्रसेवा को जीवन का ध्येय बनाकर चलने वाले पीएम मोदी का जीवन तप, त्याग और अटूट संकल्प की गाथा है। सेवा और समर्पण से भरी उनकी यात्रा करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दीर्घायु और स्वस्थ रहें और उनके नेतृत्व में देश प्रगति की नई ऊंचाइयां प्राप्त कर 2047 में विकसित भारत के लक्ष्य को सिद्ध करने की दिशा में आगे बढ़ता रहे।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *