अयोध्या में नेशनल हाईवे पर ट्रक का टायर फटने से भीषण हादसा, छह-सात वाहन आपस में टकराए

राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर अनियंत्रित ट्रक रोडवेज बस समेत करीब छह से सात वाहनों से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक व परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई वाहनों को नुकसान पहुंचा। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित रहा।हादसा रुदौली कोतवाली क्षेत्र की भेलसर चौकी अंतर्गत राम नरेश होटल ओवरब्रिज के पास हुआ। जानकारी के अनुसार ट्रक (यूपी 83 सीटी 7911) लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रहा था। ओवरब्रिज के निकट पहुंचते ही ट्रक का बायां अगला टायर फट गया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराया और फिर सड़क किनारे सवारियां उतार रही रोडवेज बस (यूपी 78 केटी 8398) में जा घुसा।यह टक्कर इतनी तेज थी कि बस के आगे खड़ी कार (यूपी 51 बीयू 9230), उसके आगे खड़ी कार (यूपी 42 बीएक्स 6767) समेत करीब छह से सात वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। ट्रक में फंसे चालक राम अवतार और परिचालक अर्जुन सिंह को क्रेन की मदद से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया गया।
घटनास्थल पर उपजिलाधिकारी संतोष कुमार, क्षेत्राधिकारी अरविंद्र सोनकर, प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य, चौकी प्रभारी युवराज सिंह सहित रुदौली सर्किल के सभी थानों की पुलिस मौजूद रही। पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। हादसे के कारण कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।टायर फटते ही बेकाबू हुआ ट्रकट्रक में फंसे चालक राम अवतार और परिचालक अर्जुन सिंह को क्रेन की मदद से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया गया।राम नगरी में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक से पहले बड़ा हादसा टल गया। यहां भेलसर में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर रविवार देर रात ट्रक का अगला टायर फटने से भीषण सड़क दुर्घटना हो गई, इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन ट्रक के चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हैं।
जानकारी के मुताबिक, हाईवे पर चल रहे ट्रक का अगला टायर अचानक फट गया। इसके बाद चालक ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सामने चल रहे वाहनों से टकराता चला गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक के पीछे खड़े कई वाहन आपस में भिड़ गए। इनमें रोडवेज बस के साथ कई कारें भी शामिल थीं।
चालक और परिचालक ट्रक में फंसे
हादसे के बाद ट्रक का चालक राम अवतार और परिचालक अर्जुन सिंह वाहन के अंदर फंस गए। सूचना मिलने पर पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची। दोनों को क्रेन की मदद से ट्रक से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर किया गया।
करीब आधे घंटे तक लगा जाम
हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात प्रभावित हुआ। क्षतिग्रस्त वाहनों के सड़क पर फंसने के कारण करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया और इसके बाद यातायात को सामान्य कराया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के दौरान वाहनों की स्थिति तथा दुर्घटना के अन्य कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
