पीएम मोदी के बर्थडे पर Ranbir-Alia ने दिया खास तोहफा, भारत के 20 स्कूलों की उठाई जिम्मेदारी

पीएम मोदी (PM Modi) के जन्मदिन पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने उन्हें एक खास तोहफा दिया है।पीएम मोदी के जन्मदिन पर आलिया-रणपबीर ने लिया संकल्प 17 नवंबर को पीएम मोदी ने मनाया 76वां बर्थडे
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी को उनके जन्मदिन पर फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने बधाई दी। वहीं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पीएम को एक खास तोहफा दिया।
पीएम मोदी को जन्मदिन पर आलिया-रणबीर का तोहफा
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई दी। एक्ट्रेस ने यह भी घोषणा की कि वह और उनके पति, एक्टर रणबीर कपूर, 20 स्कूलों को बेहतर बनाने का संकल्प लेकर सेवा संकल्प अभियान का समर्थन करेंगे।
पीएम मोदी के लिए जन्मदिन का संदेश शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, ‘हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी जी को जन्मदिन की बधाई। आने वाला साल आपके लिए सेहतमंद और खुशियों से भरा हो। सेवा संकल्प अभियान की भावना सामूहिक प्रयास और समाज को कुछ वापस देने की शानदार सोच को दर्शाती है।आलिया भट्ट ने 17 सितंबर को X पर पोस्ट करते हुए बताया कि वह और रणबीर कपूर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत BMC की सिफारिशों के अनुसार मुंबई के 20 स्कूलों को बेहतर बनाने में योगदान देंगे। इसका उद्देश्य बच्चों के लिए पढ़ाई और विकास के लिहाज से बेहतर सुविधाओं वाले स्थान तैयार करना है।
‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाला एक महीने का कार्यक्रम है। यह प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने से भी जुड़ा है। अभियान के दौरान रक्तदान, स्वच्छता, जनसेवा, वृक्षारोपण और अन्य सामाजिक गतिविधियों पर जोर दिया जा रहा है।
आलिया-रणबीर के अलावा शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, अनिल कपूर, शिल्पा शेट्टी, महेश बाबू, एआर रहमान और अन्य फिल्मी हस्तियों ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
