Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Srinagar Garhwal: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कार और स्कूटी की हुई भिड़ंत - The Indian Exposure

Srinagar Garhwal: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कार और स्कूटी की हुई भिड़ंत

श्रीनगर कोतवाली क्षेत्र के ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर उफल्ड़ा के समीप कार और स्कूटी में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। निजी वाहन से बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूल रूप से बिजनौर निवासी साहिल (17) पुत्र अकरम कीर्तिनगर में सब्जी की दुकान चलाता है। देर शाम वह किसी काम से श्रीनगर आया हुआ था। रात को लौटते समय उफल्डा के समीप पहुंचते ही उसकी स्कूटी सामने से आ रही आल्टो कार से जा टकराई। जिसमें साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने निजी वाहन से उसे बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481