Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Covid : कोविड के मामलों में गिरावट, बीते 24 घंटे में कोविड के 756 नए मामले हुए दर्ज - The Indian Exposure

Covid : कोविड के मामलों में गिरावट, बीते 24 घंटे में कोविड के 756 नए मामले हुए दर्ज

देश में कोविड मामलों में एक बार फिर उछाल देखने को मिल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि देश में पिछले 24 घंटों में 756 नए कोविड-19 मामले सामने आए और पांच मौतें हुईं। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र, केरल और जम्मू-कश्मीर से संक्रमण से लोगों की मौत हुई है।

शनिवार को, तमिलनाडु और गुजरात से दो-दो मौतें हुईं, जबकि शुक्रवार को 12 मौतें हुईं, जिसमें केरल से पांच, कर्नाटक से चार, महाराष्ट्र से दो और उत्तर प्रदेश से एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस बीच, सक्रिय मामलों की कुल संख्या शनिवार के 4,187 से गिरकर 4,049 हो गई है। अब तक, जनवरी 2020 में शुरुआती प्रकोप के बाद से भारत में कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 4,50,18,134 तक पहुंच गई है, जबकि कुल मृत्यु का आंकड़ा 5,33,392 हो गया है।

नया JN.1 सब-वेरिएंट ओमीक्रॉन सब वेरिएंट का वंशज है, जिसे BA.2.86 या पिरोला के नाम से जाना जाता है। केरल में इस वेरिएंट का पहला मामला सामने आया। केरल, कर्नाटक में JN.1 वेरिएंट के मामले देखे गए, जबकि भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के अनुसार,  दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र तमिलनाडु, राजस्थान, तेलंगाना, ओडिशा और हरियाणा भी प्रभावित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481