उत्तराखंड

Nainital : संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला रिजॉर्ट कर्मी

ग्राम पंचायत लेटीबूंगा स्थित एक रिजॉर्ट कर्मचारी का शव मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। मुक्तेश्वर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने रिजॉर्ट प्रबंधक और कर्मियों से पूछताछ के बाद जांच शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष कमित जोशी ने बताया कि मंगलवार सुबह लेटीबूंगा क्षेत्र में एक युवक के फांसी के फंदे पर लटके होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर देखा कि रिजॉर्ट की चहारदीवारी के अंदर फंदे पर लटके हुए युवक की पहचान संतोष कुमार (23) पुत्र दीवान चंद्र निवासी अघरिया धानाचूली के रूप में हुई।

उन्होंने बताया कि युवक को पदमपुरी सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष जोशी का कहना है कि मृतक के परिजनों के साथ रिजॉर्ट में जाकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जिसमें फिलहाल कुछ नहीं मिला है। प्रथमदृष्टया आत्महत्या करने का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल परिजनों की ओर से तहरीर नहीं सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *