Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Haridwar : पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी किशोर पकड़ा - The Indian Exposure

Haridwar : पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी किशोर पकड़ा

सिडकुल थाना क्षेत्र में पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी किशोर को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, रावली महदूद क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के दो परिवार आसपास रहते हैं। बीते शुक्रवार देर शाम दोनों परिवारों के बच्चे खेल रहे थे। तभी 15 वर्षीय किशोर पांच साल की मासूम को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। जहां उससे दुष्कर्म किया। डरी-सहमी पहुंची मासूम की हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना का पता चला। पहले दोनों परिवारों में विवाद हुआ। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे। घटना के बाद किशोर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481