Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Tiger Attack in Haridwar : पशु चराने गए वन गुर्जर पर बाघ ने किया हमला - The Indian Exposure

Tiger Attack in Haridwar : पशु चराने गए वन गुर्जर पर बाघ ने किया हमला

पशु चराने गए वन गुर्जर पर बाघ ने हमला कर दिया। उसके साथ गए बड़े भाई ने शाेर मचाकर किसी तरह से बाघ को भगाया। घायल वन गुर्जर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्षेत्र के नलोवाला निवासी 18 वर्षीय आजम पुत्र बशीर बुधवार की सवेरे नौ बजे अपने बड़े भाई दिलशाद के साथ भैंस चराने जंगल गया। श्यामपुर रेंज के पीली कंपार्टमेंट चार में बाघ ने आजम पर हमला कर दिया। पास ही खड़े उसके बड़े भाई ने शोर मचा दिया तो बाघ उसे छोड़कर भाग निकला। हमले से घायल होने की सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने घायल युवक को हरिद्वार जिला चिकित्सालय भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481