Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
आज महाराष्ट्र के दौरे पर पीएम मोदी, देश के सबसे लंबे पुल का करेंगे उद्घाटन - The Indian Exposure

आज महाराष्ट्र के दौरे पर पीएम मोदी, देश के सबसे लंबे पुल का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे, यहां वह भारत के सबसे लंबे माने जाने वाले सागरीय पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक-एमटीएचएल (अटल सेतु) का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वह गुरुवार को महाराष्ट्र के लोगों के बीच रहने के लिए उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह जीजा माता और स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर महाराष्ट्र में रहेंगे।

पीएम मोदी ने एक्स ने कहा कि मैं कल, 12 जनवरी को महाराष्ट्र के लोगों के बीच रहने के लिए उत्सुक हूं, जो जीजा माता और स्वामी विवेकानन्द की जयंती भी है। नासिक में, मैं श्री कालाराम मंदिर में प्रार्थना करूंगा और राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लूंगा। इसके बाद, पीएम ने आगे लिखा कि मुंबई जाऊंगा जहां से मैं अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु पर नवी मुंबई की यात्रा करूंगा, जो मुंबई और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए एक प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजना है। नवी मुंबई में एक सार्वजनिक बैठक में कई अन्य विकास कार्यों का भी उद्घाटन किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने महाराष्ट्र दौरे के दौरान 30,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का अनावरण करेंगे। वह करीब 17,840 करोड़ रुपये की लागत से बने अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन करेंगे। अटल सेतु भारत का सबसे लंबा पुल है और देश का सबसे लंबा समुद्री पुल भी है। यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री ईस्टर्न फ्रीवे के ऑरेंज गेट को जोड़ने वाली भूमिगत सड़क सुरंग की आधारशिला भी रखेंगे और राज्य में नमो महिला सशक्तीकरण अभियान की शुरुआत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481