दुनिया

अफगानिस्तान में यात्री विमान हुआ क्रैश, रूस जा रहा प्लेन भटक गया था रास्ता

रूस की राजधानी मॉस्को जा रहा एक विमान, डी एफ-10 एयरक्राफ्ट (DF-10 aircraft) अफगानिस्तान के बदख्शां क्षेत्र में हुआ क्रैश हो गया है। डीजीसीए अधिकारी ने पुष्टि की है कि यह भारतीय विमान नहीं है। जानकारी के मुताबिक, विमान रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। 

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, बदख्शां प्रांत के कुरान-मुंजन और जिबक जिलों के साथ तोपखाना के पहाड़ों में विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। यह विमान एक छोटे आकार का विमान था और यह मोरक्कन पंजीकृत छोटा विमान था। 

शुरुआती जानकारी देते हुए अफगानिस्तान की मीडिया ने जानकारी दी थी कि यह एक भारतीय विमान है। हालांकि,  नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने पुष्टि की कि दुर्घटनाग्रस्त विमान भारतीय नहीं है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिकी विमानन अधिकारियों का कहना है कि एक रूसी पंजीकृत विमान था, जिसमें छह लोगों के सवार होने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम को अफगानिस्तान के ऊपर रडार स्क्रीन से गायब हो गया। विमान एक चार्टर उड़ान थी जो भारत से उज्बेकिस्तान होते हुए मॉस्को जा रही थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *