Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather: पटियाला रहा सबसे ठंडा, चार दिन का अलर्ट, घने कोहरे व ठंड से नहीं मिलेगी राहत - The Indian Exposure

Weather: पटियाला रहा सबसे ठंडा, चार दिन का अलर्ट, घने कोहरे व ठंड से नहीं मिलेगी राहत

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों तक में हल्की धूप खिली लेकिन बर्फीली हवा के चलते गलन वाली ठंड से कोई विशेष राहत नहीं मिली। रविवार और सोमवार को भी शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी और उसके बाद कुछ राहत मिल सकती है। वहीं, पंजाब में शीतलहर का प्रकोप बरकरार है।

शनिवार को 4.4 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ पटियाला सूबे में सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए भी अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत कुछ जगहों पर बेहद घना कोहरा पड़ने, कोल्ड डे व शीतलहर चलने की भविष्यवाणी दी गई है। विभाग ने इस दौरान मौसम शुष्क बना रहने की संभावना जताई है।

शनिवार को पंजाब का न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की वृद्धि भले ही दर्ज की गई हो लेकिन फिलहाल यह सामान्य के नजदीक बना है। पटियाला का पारा सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री, लुधियाना का 8.8 डिग्री, पठानकोट का 8.3 डिग्री, बठिंडा का 6.0, गुरदासपुर का 5.0, एसबीएस नगर का 8.1 डिग्री, फरीदकोट का 8.8 व फिरोजपुर का 7.5 डिग्री दर्ज किया गया। 

उधर, पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि यह अभी भी सामान्य से 5.5 डिग्री नीचे बना हुआ है। सबसे अधिक 15 डिग्री का तापमान पटियाला का दर्ज किया गया। शनिवार को धुंध के कारण पंजाब से गुजरने वालीं करीब 20 ट्रेनें देरी से चलीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481