MP : भोपाल में आज मनेगी दीवाली,मंदिरों में सुंदर कांड का आयोजन

राजधानी भोपाल में मंदिरों और सरकारी भवनों में लाइटिंग की गई है। मंदिरों को फूलों से सजाया गया है। प्रदेश भर में जगह-जगह मंदिरों में सुंदर कांड, हनुमान चालीसा और भजन कीर्तिन और भंडारे का आयोजन किया गया है। कई जगह स्क्रीन लगाकर कर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव आयोजन दिखाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह मानस भवन पहुंचे। उन्होंने भवन में श्रीराम मंदिर में पूजा अर्चना की। इससे पहले उन्होंने मंदिर में झाड़ू लगा कर स्वच्छता अभियान चलाया। इसके बाद सीएम ने कहा कि आज परम सौभाग्य का दिन है।

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। आज मैं भी ओरछा जा रहा हूं। ओरछा में श्री राम राजा के रूप में विराजमान होते हैं। माना जाता है कि दिन में वे यहां राज करते है और रात में अयोध्या में विश्राम करते हैं। आज पूरा भारत दीपावली मना रहा है। प्रत्येक भारतवंशी के लिए आज गर्व का दिन हैं। भारतवंशियों को देखकर दूसरे लोगभी आज के दिन को उत्सव के रूप में मना रहे हैं। इसके बाद सीएम भाजपा मीडिया सेंटर पहुंचेंगे। यहां पर रामधुन और सफाईमित्रों के सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की तरफ से श्री क्रांतिश्वर शिव-राम मंदिर चार इमल क्षेत्र में श्री सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471