Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Russia-Ukraine War: रूसी कब्जे वाले शहर पर यूक्रेन ने बरसाए गोले-बारूद, 27 की मौत - The Indian Exposure

Russia-Ukraine War: रूसी कब्जे वाले शहर पर यूक्रेन ने बरसाए गोले-बारूद, 27 की मौत

यूक्रेन ने एक बार फिर रूस पर हमला कर दिया, जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस हमले में 25 लोग घायल हो गए। गौरतलब है कि पिछले करीब दो वर्षों से यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है। ऐसे में अब कभी रूस यूक्रेनी शहर पर हमला करता है तो कभी यूक्रेन रूसी शहर पर हमला करता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रूसी नेता डेनिश पुशिलिन ने कहा कि डोनेट्स्क के बाहरी इलाके में स्थित एक बाजार में रविवार को यूक्रेन ने गोलीबारी कर दी। हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो मासूमों के साथ 25 लोग घायल हो गए। पुशिलिन ने कहा कि, बाजार पर यूक्रेनी तोपखानों से कई गोले दागे गए थे, जिन्हें यूक्रेन के कुराखोव और क्रास्नोहोरिव्का से दागे गए थे। हालांकि, कीव ने अभी तक हमले की पुष्टि नहीं की है। बता दें, डोनेट्स्क यूक्रेन के उन चार क्षेत्रों में से एक है, जिसपर मॉस्को ने कब्जा कर लिया था।

हालांकि, रूस के विदेश मंत्रालय ने हमले के लिए यूक्रेन को दोषी ठहराया है। उन्होंने इसे आतंकवादी हमला बताया है। डोनेट्स्क के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को ही रूस के उस्त-लुगा बंदरगाह के भी एक रासायनिक परिवहन टर्मिनल में दो विस्फोट किए गए, जिस वजह से आग लग गई। कंपनी ने आग के लिए बाहरी प्रभाव को जिम्मेदार ठहराया। अधिकारियों ने बताया कि बंदरगाह का परिचालन रोक दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481