Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Bharat Jodo Nyay Yatra: असम के बारपेटा से शुरू हुई 11वें दिन न्याय यात्रा, राहुल गांधी बोले - हिमंत बिस्वा सरमा देश के सबसे भ्रष्ट सीएम - The Indian Exposure

Bharat Jodo Nyay Yatra: असम के बारपेटा से शुरू हुई 11वें दिन न्याय यात्रा, राहुल गांधी बोले – हिमंत बिस्वा सरमा देश के सबसे भ्रष्ट सीएम

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का आज 11वां दिन है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम के बरपेटा से आज की यात्रा शुरू कर दी है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं।

उन्होंने कहा, “यहां पर आपके सीएम 24 घंटे नफरत और डर फैलाते हैं। जैसे असम में नफरत और डर फैलता है, आपके सीएम आपकी जमीन चोरी कर लेते हैं। आप पान खाओ, सुपारी का बिजनेस उसमें उनका रहता है। आप सुबह उठो, वह नफरत फैलाते हैं। आप इधर-उधर देखते हो वह आपकी जेब से पैसा निकाल लेते हैं। यह उनका काम हैं। आपके सीएम देश के सबसे भ्रष्ट सीएम हैं।”

बता दें कि असम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, के.सी. वेणुगोपाल, कन्हैया कुमार और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन सभी पर हिंसा, उकसावे और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।सरमा ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “कांग्रेस सदस्यों द्वारा आज हिंसा, उकसावे, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिसकर्मियों पर हमले के अनियंत्रित कृत्यों के संदर्भ में राहुल गांधी, के.सी. वेणुगोपाल, कन्हैया कुमार और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120 (बी) 143,147, 188, 283, 353, 332, 333, 427 और पीडीपीपी अधिनियम के आर/डब्ल्यू 3 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।”

मंगलवार को इससे पहले कांग्रेस समर्थकों की पुलिस के साथ झड़प हुई थी, क्योंकि प्रशासन ने शहर में भारी यातायात भीड़ की संभावना का हवाला देते हुए राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को गुवाहाटी में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481