Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather : कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली, यूपी-बिहार में ठिठुरन भरी ठंड - The Indian Exposure

Weather : कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली, यूपी-बिहार में ठिठुरन भरी ठंड

राजधानी दिल्ली आज कोहरे की चादर में लिपटी है। घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी भी न के बराबर हो रखी है। वहीं, कोहरे के साथ दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में जबरदस्त ठंड का दौर भी जारी है। 

मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों तक इस कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। 

दिल्ली में आज घना कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी न के बराबर है। कुछ मीटर के फासले पर भी चीजें साफ नहीं दिखाई पड़ रही है। वहीं, ठंड का कहर भी राजधानी में जारी है। आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस है। दिल्ली में अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण ठिठुरन बढ़ गई है।

यूपी और बिहार में शीतलहर से ठंड का कहर जारी है। यूपी में पारा आज सुबह भी लुढ़का हुआ था। कुछ जगहों पर घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी कम रही। 

वहीं, बिहार में शीतलहर का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग की माने तो राज्य 29 जनवरी तक शीतलहर की चपेट में रहेगा। घना कोहरा भी छाए रहने का अनुमान जताया गया है। ठंड का आलम ये है कि 16 शहरों में तापमान 9 डिग्री से कम दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481