Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Donald Trump: लेखिका से दुष्कर्म मामले में डोनाल्ड ट्रंप की हुई गवाही - The Indian Exposure

Donald Trump: लेखिका से दुष्कर्म मामले में डोनाल्ड ट्रंप की हुई गवाही

गुरुवार को दुष्कर्म के मामले में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गवाही हुई। यह गवाही न्यू हैंपशायर कॉकस में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद हुई। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने आरोप लगाए कि उनके खिलाफ चल रहे मामले राजनीति से प्रेरित हैं और इनके पीछे डेमोक्रेटिक सरकार का हाथ है। ट्रंप ने कहा कि उन्हें व्हाइट हाउस में वापस आने से रोकने के लिए यह सब किया जा रहा है। 

लेखिका जीन कैरोल ने डोनाल्ड ट्रंप पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। जीन कैरोल ने मानहानि का यह मुकदमा न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में दायर किया था, जिसके एवज में डोनाल्ड ट्रंप से एक करोड़ डॉलर मुआवजे की मांग की थी। गुरुवार को इसी मामले में ट्रंप की कोर्ट में गवाही हुई। शुक्रवार को भी इस मामले में सुनवाई होगी। जीन कैरोल ने आरोप लगाया था कि 1990 के दशक में ट्रंप ने मैनहट्टन के बर्गडॉर्फ गुडमैन डिपार्टमेंटल स्टोर के ड्रेसिंग रूम में उनके साथ दुष्कर्म किया था।  

डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ कई आपराधिक मामले चल रहे हैं, जिनमें साल 2020 के चुनाव नतीजों में धांधली के आरोप और एक नागरिक धोखाधड़ी का मामला शामिल है। नागरिक धोखाधड़ी मामले में ट्रंप पर आरोप हैं कि उन्होंने बैंकों से लोन लेने के लिए अपने वित्तीय विवरण में अपनी संपत्तियों की कीमत ज्यादा दर्शायी थी। डोनाल्ड ट्रंप पर 6 जनवरी को यूएस कैपिटल में हुए दंगे के लिए लोगों को उकसाने के भी आरोप लगे हैं। ट्रंप पर गोपनीय दस्तावेजों के कथित दुरुपयोग का भी मामला चल रहा है। आपराधिक मामलों का सामना कर रहे ट्रंप पर कोलोराडो और मेन राज्य में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481