Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
NCC Rally: प्रधानमंत्री मोदी आज एनसीसी पीएम रैली को करेंगे संबोधित - The Indian Exposure

NCC Rally: प्रधानमंत्री मोदी आज एनसीसी पीएम रैली को करेंगे संबोधित

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज एनसीसी रैली को संबोधित करेंगे। 24 देशों के 2,200 से अधिक एनसीसी कैडेट इस वर्ष की एनसीसी रैली में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार शाम 4:30 बजे दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में रैली का आयोजन किया जाएगा।

पीएमओ के मुताबिक, वाइब्रेंट गांवों के 400 से अधिक सरपंच और देश के विभिन्न हिस्सों के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 100 से अधिक महिलाएं भी एनसीसी पीएम रैली में बतौर विशिष्ट अतिथि भाग लेंगी।

गणतंत्र दिवस पर इस साल कुल 2,274 कैडेट दिल्ली में एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर का हिस्सा हैं। इस साल एनसीसी आर-डे कैंप का उद्घाटन उपराष्ट्रपति द्वारा किया गया था। आज एनसीसी पीएम रैली के साथ इसका समाप्त होगा। इस साल के एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर के लिए 2,274 कैडेट में 907 लड़कियां शामिल हैं। इन कैडेटों में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्रशासित प्रदेशों के 122 के साथ-साथ पूर्वोत्तर के 177 कैडेट भी शामिल हैं। इसके अलावा यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत 25 मित्र देशों के कैडेट और अधिकारी भाग ले रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481