Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Nitish Kumar : नीतीश कुमार आज देंगे त्याग पत्र, भाजपा-हम के समर्थन से 9वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ - The Indian Exposure

Nitish Kumar : नीतीश कुमार आज देंगे त्याग पत्र, भाजपा-हम के समर्थन से 9वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को पहले त्याग पत्र दे सकते हैं। उसके बाद नए सहयोगी दलों के समर्थन के आधार पर नौंवी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इससे पहले वे आठ बार इस पद की शपथ ले चुके हैं।

इससे पहले बुलाई गई जदयू विधानमंडल दल की बैठक में वे उन परिस्थितियों की चर्चा करेंगे, जिनके कारण महागठबंधन से अलग होना उनके लिए जरूरी हो गया था।

विधायक दल की बैठक 10 बजे दिन में मुख्यमंत्री आवास में बुलाई गई है। संभव है कि 11 बजे दिन में मुख्यमंत्री राजभवन जाएं। उसके बाद शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा।

शपथ ग्रहण समारोह में गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) भी उपस्थित रह सकते हैं। नीतीश के नेतृत्व में गठित होने वाली अगली सरकार को भाजपा के 78, जदयू के 45, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के चार और एक निर्दलीय (कुल 128) का समर्थन प्राप्त होगा। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में साधारण बहुमत के लिए 122 विधायकों का समर्थन चाहिए।

शनिवार को राजधानी में सियासी सरगर्मी तेज रही। राजद विधायक दल की बैठक बुलाई गई, जिसे राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने भी संबोधित किया।

लालू ने अपने विधायकों को कहा कि वे राज्य सरकार पर अनर्गल टिप्पणी से बचें। अगला 24 घंटा महत्वपूर्ण है। इस अवधि में पटना में ही रहें।

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि वह महागठबंधन सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। इसमें रोजगार के मोर्चे की उपलब्धि महत्वपूर्ण है।

जाति आधारित गणना की उपलब्धियों को भी राजद अपने खाते में रखेगा। उन्होंने भी अपने विधायकों को संयत रहने की सलाह दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481