Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Rishikesh : ध्वजारोहण के दौरान सुरक्षाकर्मी की बंदूक से चली गोली, अधिशासी निदेशक को लगी - The Indian Exposure

Rishikesh : ध्वजारोहण के दौरान सुरक्षाकर्मी की बंदूक से चली गोली, अधिशासी निदेशक को लगी

गणतंत्र दिवस पर शुगर मिल में ध्वजारोहण के दौरान हर्ष फायरिंग करते हुए सुरक्षाकर्मी की लापरवाही से बंदूक से अचानक गोली चल गई। गोली जमीन पर टकराने के बाद उसके छर्रे ध्वज फहराने जा रहे अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह के पेट में लग गए। जिससे वह घायल हो गए। मिल प्रशासन की ओर से आरोपी सुरक्षा कर्मी को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी गठित कर दी गई है। पुलिस ने सुरक्षाकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गणतंत्र दिवस की सुबह 9.30 बजे शुगर मिल के अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह मिल परिसर में ध्वजारोहण करने की तैयारी में थे। इसी दौरान उनके ठीक सामने कुछ दूर पर खड़े सुरक्षाकर्मी सुभाष निवासी झडौंद की बंदूक से अचानक गोली चल गई। सुरक्षा कर्मी हर्ष फायरिंग करने जा रहा था। बंदूक का बैरल नीचे होने से गोली जमीन से टकराई और छर्रे आसपास बिखर गए। ध्वजारोहण करने जा रहे अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह के पेट में भी छर्रे लग गए।

इससे मिल परिसर में हड़कंप मच गया। छर्रे लगने के बाद भी अधिशासी निदेशक ने विधिवत तरीके से ध्वजारोहण किया। उसके बाद उनको देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और पेट में लगे छर्रे निकाले गए। अधिशासी निदेशक डीपी सिंह पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481