Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Fake Medicine : काशीपुर में नकली दवा बनाने की फैक्टरी पकड़ी, लाखों की दवा बरामद - The Indian Exposure

Fake Medicine : काशीपुर में नकली दवा बनाने की फैक्टरी पकड़ी, लाखों की दवा बरामद

पुलिस और ड्रग्स इंस्पेक्टर ने संयुक्त कार्रवाई कर एक मकान में नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। ब्रांडेड कंपनी की लाखों रुपये की दवा, दवा बनाने की मशीन और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। एक कार भी जब्त की गई है।

कोतवाली पुलिस का कहना है कि सीतारामपुर स्थित द्वारिका कॉलोनी में किराये के मकान में नकली दवा बनाने की फैक्टरी चल रही थी। ड्रग्स इंस्पेक्टर नीरज कुमार व कटोराताल चौकी प्रभारी विपुल जोशी ने बताया कि लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि क्षेत्र में कुछ लोग एक मकान में डिस्पोजल सामग्री बनाने की आड़ में नकली दवा बनाने का धंधा कर रहे हैं। कई बार निगरानी की लेकिन हर बार कारखाना बंद मिल रहा था जिसके चलते पुलिस टीम काफी समय से आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दवा की फैक्टरी से दो युवकों को हिरासत में लिया और उनकी निशानदेही पर फैक्टरी खोली गई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि फैक्टरी का मालिक हरिद्वार जिले का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक फैक्टरी स्वामी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481