Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
 दिल्ली एनसीआर में छाया घना कोहरा,विजिबिलिटी कम,कल बारिश होने के आसार - The Indian Exposure

 दिल्ली एनसीआर में छाया घना कोहरा,विजिबिलिटी कम,कल बारिश होने के आसार

दिल्ली-एनसीआर मंगलवार सुबह घने कोहरे की चादर में लिपटी नजर आया। कोहरे के चलते यातायात प्रभावित हुआ। सड़कों पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं। कोहरे के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अलाव जलाकर लोग हाथ सेककर ठंड में खुद को गर्म रखने की कोशिश कर रहे हैं।

दक्षिण-पूर्व दिशाओं से चली हवा व दिन में खिली धूप से पारा बढ़ गया है। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को दिल्ली में बारिश होने के आसार है। बारिश के बाद दिन के तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। साथ ही मौसम साफ हो सकता है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक दिल्ली का जाफरपुर व मंगेशपुर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 18.5 डिग्री दर्ज किया गया।

सोमवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। सुबह नौ बजे के बाद मौसम साफ हुआ और दोपहर बाद अच्छी धूप खिली जिससे अधिकतम तापमान में बढ़त दर्ज की गई। मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। शाम के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बुधवार के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।

इस साल जनवरी माह में कुल पांच शीत दिवस रहे जो पिछले दो साल में सबसे ज्यादा है। इससे पहले साल 2022 की जनवरी में सात शीत दिवस रहे। वहीं, शीतलहर की बात करें तो इस साल अब तक पांच दिन शीत लहर चली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481