Hemant Soren :आज हेमंत सोरेन का होगा ED से सामना, 2000 जवान तैनात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज ईडी पूछताछ करेगी। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री आवास और राजभवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दोनों जगहों पर दो हजार जवानों को तैनात किया गया है।
सिटी एसपी राजकुमार मेहता का कहना है कि इसे देखते हुए ट्रैफिक रूट में भी बदलाव किया गया है। धारा 144 लागू है। किसी तरह का विरोध प्रदर्शन और धरना नहीं होगा, जो भी धारा 144 का उल्लघंन करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पिछली बार ईडी मुख्यमंत्री आवास में पूछताछ करने पहुंची थी तो गोंदा थाना में तीन केस दर्ज हुआ था।एक मामले में जेएमएम कार्यकर्ताओं को आरोपित बनाया गया था। दूसरे केस में सीआरपीएफ के अधिकारी और जवानों को आरोपित बनाया गया था। एक अन्य मामले में भीम आर्मी के सदस्यों को आरोपित बनाया गया था।
