Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी अंतरिम बजट - The Indian Exposure

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी अंतरिम बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार सुबह अंतरिम बजट पेश करेंगी। वित्त मंत्री के तौर पर उनका यह छठा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट है। यह बजट देश के विकास को दिशा देने वाला होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को बजट सत्र आरंभ होने से पहले इसके साफ संकेत दिए। आर्थिक विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरिम बजट ऐसे विकास का दिशा-निर्देशक होगा जो देश को अगले तीन वर्षों से भी कम समय में पांच ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने में सक्षम होगा।

अंतरिम बजट लोकसभा चुनावों के बाद नई सरकार का गठन होने तक देश की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए संसद की स्वीकृति प्रदान करेगा। 17वीं लोकसभा के अंतिम सत्र के ठीक पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब चुनाव का समय निकट होता है तब आमतौर पर पूर्ण बजट नहीं रखा जाता। हम भी उसी परंपरा का निर्वाह करते हुए पूर्ण बजट नई सरकार बनने के बाद आपके समक्ष लेकर आएंगे। इस बार दिशा देने वाली बातें लेकर देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना बजट पेश करने वाली हैं।

चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को लोगों का समर्थन मिलने का विश्वास व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मुझे दृढ़ विश्वास है कि देश आगे बढ़ रहा है और प्रगति की नई ऊंचाइयां छू रहा है। देश समग्र और समावेशी विकास का अनुभव कर रहा है। लोगों के आशीर्वाद से यह यात्रा लगातार जारी रहेगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481