UP : रिमझिम बारिश से ढाई डिग्री लुढ़का पारा, लखनऊ सहित यूपी के हिस्सों में दोबारा लौटी ठंड

बीते कुछ दिनों से खिली धूप का आनंद ले रहे राजधानीवासियों का मजा उस वक्त गुरुवार सुबह से ही काफूर हो गया। तेज ठंडी हवाओं और रिमझिम बारिश के कारण तापमान में एकमुश्त ढ़ाई डिग्री की गिरावट होने से शहर में ठंड ने दोबारा एंट्री मार दी। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं। शुक्रवार और शनिवार को तेज हवा चलेगी और चार और पांच फरवरी को फिर से बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गलन बरकरार रहेगी।

शहर में बुधवार रात से ही ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गई थीं। गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सुबह ही कुछ क्षेत्रों में रिमझिम बारिश भी हुई। इससे तापमान में भी गिरावट हुई। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री की गिरावट के साथ 22.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री की बढ़त के साथ 12.0 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471