Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather : दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में शुरू हुआ बारिश का सिलसिला यलो अलर्ट - The Indian Exposure

Weather : दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में शुरू हुआ बारिश का सिलसिला यलो अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज फिर बारिश हो रही है। पुरानी दिल्ली के अलावा रोहतक शहर में भी पोने तीन बजे के आसपास बारिश हुई। मौसमी बदलाव के कारण रविवार को बारिश व तेज हवा चलने का अनुमान मौसम विभाग ने कल ही जताया था। विभाग के मुताबिक आज इससे अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। 

रविवार को अधिकांश इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। नौ फरवरी तक सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481