उत्तर प्रदेश

Budget 2024: आज पेश होगा यूपी का बजट,बोले- गरीबों, युवाओं,महिलाओं और किसानों को होगा समर्पित

उत्तर प्रदेश सरकार आज वर्ष 2024-25 का बजट सदन में पेश करने जा रही है। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सुबह 11 बजे विधान सभा में बजट प्रस्तुत करेंगे। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को विधान सभा में प्रस्तुत किए जाने वाले बजट दस्तावेज पर रविवार को अपने कार्यालय कक्ष में हस्ताक्षर कर उसे अंतिम रूप दिया।

उन्होंने कहा कि यह सर्वसमावेशी, सर्वस्पर्शी बजट है जो वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प पर आधारित है। यह बजट प्रदेश को एक ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने का मजबूत आधार स्तंभ बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *