उत्तर प्रदेश

Gyanvapi : व्यासजी के तहखाने में पूजा पर रोक की मांग पर सुनवाई आज

व्यासजी के तहखाने में पूजापाठ पर रोक लगाने सहित ज्ञानवापी से जुड़े दो मामलों की सुनवाई आज होगी। मसाजिद कमेटी की ओर से अधिवक्ता रईस अहमद अंसारी ने जिला जज की अदालत में आवेदन दिया है कि ज्ञानवापी में पूजा पाठ के आदेश के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिवीजन दाखिल करेंगे। रिवीजन तैयार करने में समय लगेगा। इसलिए गत 31 जनवरी के आदेश का क्रियान्वयन कम से कम 15 दिन के लिए स्थगित किया जाए।

इसके अलावा वर्ष 1991 का मूल वाद प्राचीन मूर्ति भगवान विश्वेश्वर मामले में सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट की अदालत में सुनवाई और मृतक वादी हरिहर पांडेय को पत्रावली पर मृत घोषित किया जाना है। जिला जज की अदालत ने शैलेंद्र पाठक व्यास की मांग पर ज्ञानवापी स्थित व्यासजी के तहखाने में पूजापाठ का आदेश दिया है। इसी आदेश के खिलाफ प्रभारी सत्र न्यायाधीश अनिल सिंह की अदालत में अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी की ओर से आवेदन पर वादी पक्ष की आपत्ति पर सोमवार को सुनवाई होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *