उत्तराखंड

उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी की चेतावनी, मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं का असर

त्तराखंड में लोगों को एक बार फिर बर्फबारी जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा है। पर्वतीय क्षेत्रों में आज पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सर्द हवाओं के साथ कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। वहीं, 2500 मीटर सेअधिक ऊंचाई वाले पहाड़ों पर हल्का हिमपात हो सकता है। बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों तक होने के आसार हैं। लोगों को ठंडी हवाओं के कारण तेज सर्दी का अहसास होगा। मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून में आज मौसम साफ रहेगा। हालांकि, दोपहर बाद आंशिक बादल छा सकते हैं। मसूरी और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में सर्द हवाओं के चलने से सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रह सकता है। पर्वतीय जिलों में पाला पड़ने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। सर्द हवाओं के कारण सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ेगी। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात होने की संभावना है। जिन क्षेत्रों में पिछले दिनों हिमपात हुआ है। वहां अब बर्फ पिघलने के कारण सर्द हवाएं चल रही है जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *