Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Harda Blast: Cm Mohan Yadav ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही - The Indian Exposure

Harda Blast: Cm Mohan Yadav ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही

हरदा में पटाखा फैक्टरी में आग और ब्लास्ट के मामले में अब तक 11 लोगों की मौत हुई है। आंकड़ा बढ़ सकता है। बुधवार सुबह तक मलबे को हटाने का काम जारी है।  

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पीसी शर्मा एवं अन्य नेताओं के साथ हरदा पहुंचे। उन्होंने हरदा के अस्पताल में मरीजों का हालचाल जाना। उनसे हादसे की जानकारी भी ली। कांग्रेस इस मुद्दे पर भाजपा को घेरने की तैयारी कर रही है। इससे पहले सोमवार को कांग्रेस नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने भी दो विधायकों की एक समिति बनाई थी। जीतू पटवारी ने भी कांग्रेस नेताओं की जांच समिति बनाई है।    

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में हरदा से रेफर होकर घायलों के पहुंचने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। हमीदिया अस्पताल में 28 घायलों को हरदा से रेफर कर लाया गया है, जिनमें से एक की मौत हो गई है। तीन घायलों का भोपाल के एम्स में और एक घायल का भोपाल के नर्मदा अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस प्रकार कुल 32 घायलों को भोपाल लाया गया है, जिनमें से एक की मौत हो गई है। मृतक का नाम रहीम खान बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481