Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
MP Budget Session : विधानसभा का 16वां सत्र आज से शुरू - The Indian Exposure

MP Budget Session : विधानसभा का 16वां सत्र आज से शुरू

मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। वहीं हरदा ब्लास्ट और अन्य मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश करेगा। जिसके चलते यह सत्र हंगामेदार हो सकता है।

वहीं, विधायक विक्रांत भूरिया बोले कि हम झूठ सुनने नहीं आए हैं। युवा, महिलाओं और बच्चों से किये वादे के बारे में कोई बात नहीं की गई है। इसके साथ ही हरदा हादसे पर उन्होंने कहा कि सरकार ने पेटलावद में जब हादसा हुआ था तब मृतकों के परिवार को नौकरी देने की बात कही गई थी, जिसका वादा आज तक पूरा नहीं हुआ। 

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि राज्यपाल से अभिभाषण में झूठ बुलवाया गया। संकल्प पत्र में किए गए वादे को लेकर भी अभीभाषण में इसका कोई जिक्र नहीं हुआ, इसीलिए हमें वॉक आउट करना पड़ा। इतना ही नहीं उमंग सिंघार ने कहा कि जरूरत पड़ी तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दे विधानसभा में हम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी कहते हैं कि हमारा संकल्पत्र  गीता के समान हैं, लेकिन उस वचन पत्र को पूरा नहीं करना चाहते, हम सत्र में उन्हें उनके वचन याद दिलवाएंगे। इसके साथ ही हरदा घटना को लेकर कहा कि जो घटना हुई वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने भाजपा नेताओं के आश्रय में अवैध फैक्ट्री संचालन होने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481