Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather : सर्द हवा से ठिठुरी दिल्ली, न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री हुआ दर्ज - The Indian Exposure

Weather : सर्द हवा से ठिठुरी दिल्ली, न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री हुआ दर्ज

पहाड़ों से आ रही सर्द हवा ने राजधानी में ठिठुरन बढ़ा दी है। सुबह धूप खिली जिससे दिन में गर्मी का एहसास हुआ, लेकिन शाम होते ही बादल छा गए और ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग ने गुरुवार को तेज हवा चलने व हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा।

प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को न्यूनतम तामपान सात डिग्री व अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। लोधी रोड इलाके में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो अन्य इलाकों के मुकाबले सबसे ज्यादा ठंडा रहा। जाफरपुर में 7.2, आया नगर में 7.3, रिज में 8.1, डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, अधिकतम तापमान जाफरपुर में 19.4, लोधी रोड में 20.4, रिज में 20.9, आया नगर में 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481