Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
US: गोपनीय दस्तावेजों के दुरुपयोग मामले अमेरिकी राष्ट्रपति को राहत - The Indian Exposure

US: गोपनीय दस्तावेजों के दुरुपयोग मामले अमेरिकी राष्ट्रपति को राहत

अमेरिका में कुछ ही महीनों में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी उम्मीदवार जीतने के लिए अपनी-अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। इस बीच राष्ट्रपति जो बाइडन को एक बड़ी राहत मिली है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में बाइडन को क्लासिफाइड डॉक्यूमेंट्स के दुरुपयोग मामले में किसी भी गलत काम से बरी कर दिया गया है। हालांकि, डेमोक्रेट को अच्छे इरादे वाले, कमजोर याददाश्त वाले बुजुर्ग व्यक्ति के रूप में चित्रित करके सियासी गलियारे में भूचाल ला दिया।

बाइडन फिर से डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहते हैं। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद बाइडन के ऊपर मंडरा रहा कानूनी संकट दूर हो गया है। आखिरकार वह चुनाव लड़ सकेंगे। वहीं दूसरी ओर, ट्रंप व्हाइट हाउस से बेदखल होने के बाद बड़ी मात्रा में गुप्त दस्तावेजों को हटाने के लिए आपराधिक मुकदमे का सामना कर रहे हैं और जांचकर्ताओं के साथ सहयोग करने से इनकार कर रहे हैं।

हालांकि, बाइडन को बूढ़ा और कमजोर याददाश्त वाले शख्स के रूप में बताना उनके अभियान के लिए एक झटका है। वकील रॉबर्ट हूर ने कहा कि राष्ट्रपति को इतनी कमजोर मानसिक क्षमताओं वाला पाया गया कि उन्हें बराक ओबामा सरकार में अपने उप राष्ट्रपति पद की तारीखें और 2015 में अपने बेटे ब्यू की कैंसर से मौत की तारीखें तक याद नहीं है।

वहीं, प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष माइक जॉनसन और अन्य शीर्ष रिपब्लिकन नेताओं ने रिपोर्ट को परेशान करने वाला करारा देते हुए कहा कि इससे पता चलता है कि बाइडन राष्ट्रपति पद के लिए अनुपयुक्त थे। उन्होंने कहा, ‘क्लासिफाइड जानकारी के दुरुपयोग के लिए जवाबदेह ठहराए जाने वाला व्यक्ति निश्चित रूप से ओवल ऑफिस के लिए अयोग्य है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481