उत्तर प्रदेश

Gyanvapi: जुमे की नमाज को लेकर वाराणसी में पुलिस अलर्ट, ज्ञानवापी पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

ज्ञानवापी परिसर के व्यासजी के तहखाने में पूजा का अधिकार हिंदू पक्ष को मिलने के बाद दूसरे जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को सुबह से पुलिस अलर्ट मोड में है। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन पर सभी पुलिसकर्मी सतर्कता बरत रहे हैं। अधिकारी भी सुबह से गश्त कर रहे हैं। 

जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर ज्ञानवापी व काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास पुलिस टीम तैनात है।मुख्यकार्य पालक अधिकारी भी ज्ञानवापी पर पहुंचकर सुरक्षा के इंतजाम को देखने के साथ ही सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार पर पुलिस की भारी पुलिस बल तैनात है। साथ ही पुलिस आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों द्वारा गश्त का सिलसिला जारी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *