Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Parliament: बजट सत्र के आखिरी दिन राम मंदिर पर होगी चर्चा,वरिष्ठ नेता सत्यपाल सिंह करेंगे शुरूआत - The Indian Exposure

Parliament: बजट सत्र के आखिरी दिन राम मंदिर पर होगी चर्चा,वरिष्ठ नेता सत्यपाल सिंह करेंगे शुरूआत

संसद का बजट सत्र जारी है। आज बजट सत्र का आखिरी दिन है। बजट सत्र के आखिरी दिन संसद में अयोध्या स्थित राम मंदिर पर चर्चा होगी। लोकसभा सचिवालय के अनुसार, भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यपाल सिंह राम मंदिर के निर्माण और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर चर्चा करेंगे। शिवसेना सदस्य श्रीकांत शिंदे ने भी मुद्दे पर चर्चा करने के लिए नोटिस दिया है। उम्मीद है कि सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्य राम मंदिर का निर्माण सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करेंगे। भाजपा राम मंदिर के मुद्दे पर चर्चा करने के साथ हिंदुत्व के मुद्दे पर राजनीतिक संदेश देगी। सूत्रों का कहना है, चर्चा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम पांच बजे अपनी बात रखेंगे। शनिवार को सांसदों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने व्हिप जारी किया गया है।

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हुआ था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से सत्र की शुरुआत हुई थी। यह सत्र दो लिहाजों से खास रहा- पहला तो यह कि इस सत्र में देश की वित्त मंत्री ने अंतरिम बजट पेश किया। साथ ही यह सत्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को सदन में अंतरिम बजट पेश किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481