Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Covid-19 : पिछले 24 घंटे में कोविड के 114 नए मामले आए सामने - The Indian Exposure

Covid-19 : पिछले 24 घंटे में कोविड के 114 नए मामले आए सामने

 भारत में एक दिन में कोविड-19 के 114 नए मामले सामने आए हैं। वहीं कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है और देश में इस बीमारी के सक्रिय मामलों की संख्या 870 है। मंत्रालय ने रविवार को इसकी जानकारी दी। मंत्रालय के सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे की अवधि में महाराष्ट्र में एक मौत की सूचना मिली है।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक है, जिसकी राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत है। मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कोविड टीकों की 220.67 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481