Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
PM Modi UAE Visit: पीएम मोदी आज करेंगे UAE के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन - The Indian Exposure

PM Modi UAE Visit: पीएम मोदी आज करेंगे UAE के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर संयुक्त अरब अमीरात में है। प्रधानमंत्री मोदी आज अबूधाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वह भारत मार्ट का शुभारंभ करेंगे। अपने दौरे के पहले दिन पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति के साथ मुलाकात की थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई और राष्ट्रपति शेख मोहम्मद का इस बात के लिए धन्यवाद किया कि उन्होंने बीएपीएस मंदिर के निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराई। दोनों पक्ष यह मानते हैं कि इस मंदिर का निर्माण दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूत करेगा व वैश्विक समुदाय को भाईचारा, सहयोग व शांति का संदेश देगा।

पीएम मोदी बुधवार को अबूधाबी में बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे, जो संयुक्त अरब अमीरात में पहला हिंदू मंदिर है। बीएपीएस हिंदू मंदिर करीब 27 एकड़ जमीन पर बनाया गया है और इस मंदिर का निर्माण कार्य 2019 से जारी है। इस मंदिर के लिए जमीन संयुक्त अरब अमीरात सरकार ने दान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481