Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Kisan Andolan : सरकार और किसानों में आज फिर होगी वार्ता, टोल नाका फ्री करेंगे आंदोलनकारी - The Indian Exposure

Kisan Andolan : सरकार और किसानों में आज फिर होगी वार्ता, टोल नाका फ्री करेंगे आंदोलनकारी

दिल्ली कूच के लिए निकले पंजाब के किसानों और सुरक्षाबलों के बीच टकराव के चलते शंभू और दातासिंह वाला सीमा पर तनाव बना हुआ है। बुधवार को दूसरे दिन भी किसानों व सुरक्षाबलों में कई बार झड़पें हुईं। किसानों ने जैसे ही हरियाणा में घुसने की कोशिश की, तो सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले व रबर की गोलियां दागकर उन्हें रोक दिया। दातासिंह वाला सीमा पर रबर की गोलियाें से पांच किसान घायल हैं। सरकार व किसानों में चंडीगढ़ में बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तीसरे दौर की वार्ता होगी। किसानों ने बैठक तक दिल्ली मार्च रोक दिया है, लेकिन हरियाणा की सीमाओं पर 25 हजार से अधिक किसान जमे हुए हैं।

जींद के दातासिंह वाला सीमा पर बुधवार को किसानों ने दोपहर में सीमा पर लगाए कंटीले तार उखाड़ दिए। सुबह किसानों ने सड़क पर लगाई कीलों को भी उखाड़ दिया था। बैरिकेडिंग के पास तैनात सुरक्षाकर्मियों पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव भी किया। किसानों ने अपने बीच बैठे सीआईडी कर्मचारी सत्येंद्र पाल सिंह को बंधक बना लिया। वह उनकी रणनीति जानने का प्रयास कर रहा था। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले, पानी की बौछार और रबर की गोलियां तक चलाईं। बुधवार को भी ड्रोन से आंसू गैस के गोले किसानों पर गिराए गए। वहीं, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने हरियाणा के सीएम मनोहरलाल से कहा कि वह किसानों को दिल्ली जाने दें।  

पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंधेर और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की बैठक के लिए उन्हें सरकार की तरफ से पत्र के जरिये न्योता मिला है। किसान सरकार से टकराव नहीं चाहते और वार्ता के लिए तैयार हैं। बैठक में किसानों की तरफ से ये दोनों नेता शामिल होंगे, जबकि केंद्र की तरफ से मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय शामिल होंगे। सोमवार को चंडीगढ़ में ही किसानों के साथ हुई दूसरे दौर की वार्ता में गोयल और मुंडा शामिल थे। किसानों के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में भारतीय किसान यूनियन-एकता उगराहां ने बृहस्पतिवार को पंजाब में ट्रेनें रोकने की घोषणा की है। साथ ही, संयुक्त किसान मोर्चा  की 34 जत्थेबंदियों ने 15 फरवरी को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक टोल प्लाजा फ्री कराने का एलान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481