उत्तराखंड

PM Modi: 24 फरवरी को अल्मोड़ा के लोगों से वर्चुअली संवाद करेंगे प्रधानमंत्री

24 फरवरी को जिले की सभी विधानसभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअली संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, इसकी तैयारी में प्रशासन जुट गया है। डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

शनिवार को कलक्ट्रेट में डीएम विनीत तोमर ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जिले की सभी विधानसभाओं में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालय में डायट, जागेश्वर में ब्लॉक मुख्यालय, द्वाराहाट में रामलीला मैदान, सल्ट में तहसील मुख्यालय, रानीखेत में श्रद्धानंद मैदान ताड़ीखेत, सोमेश्वर में रामलीला मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *