Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
ED : आज ED की रडार पर महुआ मोइत्रा ,मोइत्रा की मुश्किलें और बढ़ीं - The Indian Exposure

ED : आज ED की रडार पर महुआ मोइत्रा ,मोइत्रा की मुश्किलें और बढ़ीं

टीएमसी नेता और पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा (Mohua Moitra) की कैश फॉर क्वेरी केस में मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) आज महुआ मोइत्रा से कैश फॉर क्वेरी मामले में पूछताछ करेगी। बता दें कि ईडी ने 19 फरवरी को उन्हें पेश होने के लिए समन जारी किया था।

जानकारी के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले में अनियमितताओं के संबंध में तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा को पूछताछ के लिए बुलाया है। एजेंसी विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA), 1999 के प्रावधानों के तहत मोइत्रा का बयान दर्ज कर सकती है।

सूत्रों के अनुसार, मोइत्रा को कुछ विदेशी निवेशों से संबंधित दस्तावेजों के साथ दिल्ली में एजेंसी के मुख्यालय के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। इस दौरान जांच अधिकारी मामले से संबंधित सवालों पर उनका बयान दर्ज करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481