उत्तराखंड

CM Dhami in Ayodhya: आज रामलला के आगे नतमस्तक होगी धामी सरकार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को अयोध्या आएंगे। वह सुबह पौने 11 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे, जहां से मंत्रिमंडल के साथ रामलला का दर्शन करने जाएंगे। 

सीएम धामी ने सोमवार को एक्स पर लिखा था कि जय श्रीराम ! कल मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जन्मभूमि अयोध्यापुरी जाने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। श्री रामलला के दर्शन के पूर्व ही रोम-रोम भक्तिमय और मन प्रफुल्लित है। उन्होंने कहा कि श्री रामलला के दर्शन से पहले ही आत्मा का रोम-रोम भक्ति और आनंद से भर जाता है। सीएम धामी हनुमान गढ़ी का भी दौरा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *