क्राइमदिल्ली

Delhi : बुराड़ी में 2300 रुपये न लौटाने पर हत्या, पकड़े गये दो नाबालिगों सहित चार आरोपी

बुराड़ी में महज उधार लिए 2300 रुपये न लौटाने पर हुए झगड़े में प्रियांशु को जमकर पीट दिया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया। सीसीटीवी फुटेज व दोस्तों से पूछताद के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो नाबालिगों सहित चार आरोपियों को दबोच लिया है। आरोपियों की पहचान रोहित गौड़ (20) और आशीष उर्फ आशु (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल डंडा और बाइक बरामद कर ली है। 

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीना ने बताया कि 11 फरवरी को बुराड़ी थाना पुलिस को झगडे़ में प्रियांशु के घायल होने की सूचना मिली थी। उसे एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया था। जांच के दौरान प्रियांशु के दोस्त जयकिशन ने बताया कि 2300 रुपये वापस मांगने पर प्रियांशु का रोहित और आशीष से झगड़ा हुआ था। दो बाइक पर आए पांच-छह लड़कों ने प्रियांशु पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *