Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Rahul Gandhi: ऐश्वर्या राय बच्चन पर विवादित टिप्पणी कर फंसे राहुल गांधी - The Indian Exposure

Rahul Gandhi: ऐश्वर्या राय बच्चन पर विवादित टिप्पणी कर फंसे राहुल गांधी

हाल ही में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में एक जनसभा में मशहूर फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर दी थी। इसे लेकर राहुल गांधी को तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। अब भाजपा ने भी राहुल गांधी को निशाने पर ले लिया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी सफल महिलाओं के खिलाफ खतरनाक स्तर का जुनून रखते हैं। साथ ही भाजपा ने राहुल गांधी पर निचले स्तर की राजनीति करने का आरोप लगाया। 

भाजपा की कर्नाटक इकाई ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को अपने दम पर सफल होने वाली महिलाओं से अब खतरनाक स्तर के जुनूनी हो गए हैं। भारतीयों द्वारा लगातार नकारे जाने से राहुल गांधी निचले स्तर पर गिर गए हैं और भारत के गर्व ऐश्वर्या राय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कर रहे हैं।’ भाजपा ने आगे लिखा कि ‘चौथी पीढ़ी के वंशवादी राहुल गांधी के पास कोई उपलब्धि नहीं है, वे ऐश्वर्या राय बच्चन के खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं, जबकि ऐश्वर्या राय बच्चन ने राहुल गांधी के पूरे परिवार से ज्यादा भारत को गौरवान्वित किया है।’ कर्नाटक भाजपा ने सीएम सिद्धारमैया को भी निशाने पर लिया और उन्हें संबोधित करते हुए लिखा कि ‘आपके बॉस लगातार कन्नड़ के लोगों का अपमान कर रहे हैं, ऐसे में आप कन्नड़ लोगों के सम्मान के लिए क्या इस अपमान के खिलाफ कुछ बोलेंगे या फिर आप अपनी कुर्सी बचाने के लिए चुप रहेंगे?’

इस विवाद की शुरुआत राहुल गांधी के उस बयान से हुई, जिसमें राहुल गांधी ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन पर भाजपा को घेरा था। राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में फिल्म स्टार, अरबपति लोग शामिल हुए थे, जबकि पिछड़े वर्ग, दलितों और जनजातीय वर्ग को इस कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया था, जबकि ये वर्ग देश की कुल जनसंख्या का 73 फीसदी हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481