Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के दो वर्ष पूरे, अमेरिका ने मास्को पर लगाए 500 नए प्रतिबंध - The Indian Exposure

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के दो वर्ष पूरे, अमेरिका ने मास्को पर लगाए 500 नए प्रतिबंध

रूस और यूक्रेन के बीच जंग के शनिवार को दो वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। जंग में जहां यूक्रेन तबाह हो चुका है तो रूस को भी काफी नुकसान उठाना पडा है। लेकिन लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच, रूस पर दबाव बनाने के लिए शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने 500 से अधिक नए प्रतिबंधों की घोषणा की है। जिसमें रक्षा से जुड़ी मशीनें और उपकरण शामिल हैं। इसके अलावा रूस की करीब 100 संस्थाओं पर नए निर्यात प्रतिबंध भी लगाए जाएंगे।

दूसरी ओर, ब्रिटेन व यूरोपीय संघ ने भी रूस पर नए प्रतिबंधों का एलान कर दिया है। व्हाइट हाउस ने पिछले हफ्ते रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के धुर विरोधी व रूस के मुख्य विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की जेल में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत के बाद जवाबी प्रतिबंधों का वादा किया था।

बाइडन ने शुक्रवार को नए प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए कहा कि अमेरिका यूक्रेन का समर्थन करता रहेगा। अमेरिकी विदेश विभाग में अंडर सेक्रेटरी विक्टोरिया नूलैंड ने कहा कि कुछ प्रतिबंध ऐसे हैं जो नवलनी की मौत के लिए जिम्मेदार हैं, लेकिन ज्यादातर युद्ध उपकरणों से जुड़ी होंगी। अमेरिका ने रूस पर पहले से हजारों प्रतिबंध लगाए हैं, जिनमें रूसी अधिकारी, व्यापारी, बैंक और कंपनियां शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481