Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather : पहाड़ पर बदल सकता है मौसम का मिजाज, 3 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार - The Indian Exposure

Weather : पहाड़ पर बदल सकता है मौसम का मिजाज, 3 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से हल्की बर्फबारी भी हो सकती है जबकि अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा और चटक धूप खिली रहेगी। इसकी वजह से तापमान में वृद्धि भी हो सकती है। मैदानी जनपद में पाला पड़ने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। दिन के समय वातावरण में गर्माहट सुबह और शाम को सर्द के बीच ठिठुरन भरी ठंड हो रही है।

पर्वतीय क्षेत्र में भी सर्द हवाएं कंपकंपी छुटा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में 3000 या उससे अधिक ऊंचाई पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। बर्फबारी का असर आसपास के क्षेत्र में भी दिखाई दे सकता है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट आने की भी संभावना है। जबकि अन्य जनपदों में मौसम साफ रहेगा और चटक धूप के खिली रहने से तापमान में वृद्धि की भी संभावना है।

25 फरवरी को भी मौसम इसी तरह से बने रहने का पूर्वानुमान है जबकि 26 और 27 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जनपदों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 2800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। 26 और 27 फरवरी को गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481