Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather in Uttarakhand : उत्तराखंड की चोटियों पर बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी, मैदानी इलाकों में बढ़ी ठिठुरन - The Indian Exposure

Weather in Uttarakhand : उत्तराखंड की चोटियों पर बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी, मैदानी इलाकों में बढ़ी ठिठुरन

उत्तराखंड में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी है। 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले गांव बर्फ से लकदक हो रखे हैं। भारी बर्फबारी के कारण कई मार्ग बंद हैं और गांव का संपर्क भी कट गया है। आज और कल उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं देहरादून और अल्मोड़ा में भी हल्की बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो रही है। जबकि निचले इलाकों में चटक धूप खिली हुई है। पहाड़ से लेकर मैदान तक सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा रखी है। दिन के समय धूप और सुबह शाम ठिठुरन वाली ठंड ने लोगों को परेशान किया हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार फरवरी के अंतिम सप्ताह में 5 साल बाद पारा 6 डिग्री सेल्सियस या इससे कम रहा है। देहरादून सहित अधिकांश मैदानी क्षेत्रों में इन दोनों सामान्य न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है लेकिन पिछले कुछ दिनों से लगातार बर्फबारी होने के कारण कड़ाके की ठंडी लौट आई है।

उत्तरकाशी की ऊंचाई वाले सीमांत क्षेत्रों में भी शनिवार की रात को जमकर बर्फबारी हुई थी। जिससे जनपद के लगभग 25 गांव बर्फ से पूरी तरह ढक गए हैं। गंगोत्री हाईवे गंगनानी से लेकर गंगोत्री तथा बंद है। जबकि गंगोत्री सहित कई गांव में बिजली पानी की सप्लाई भी ठप हो रखी है। बर्फबारी से फरवरी के अंतिम सप्ताह में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यह बर्फबारी भले ही मुसीबत भरी हो लेकिन खेती और बागवानों के लिए वरदान साबित हो रही है।

रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 23.2 और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 25.0 और न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 10.0 और न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 12.5 और न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481